Sambhalakar Khelanaa, Naa Tufaan Se Khelo

Shakeel Badayuni

आ आ संभलकर खेलना दरिया से मौजो की रवानी मे
जलेगे दिल हज़ारो आग लग जाएगी पानी मे

ना तूफान से खेलो, ना साहिल से खेलो
मेरे पास आओ, मेरे दिल से खेलो
ना तूफान से खेलो, ना साहिल से खेलो
मेरे पास आओ, मेरे दिल से खेलो
ना तूफान से खेलो

ये कहते है तुमसे उमँगो के धारे
ये कहते है तुमसे उमँगो के धारे
लगा दो मुहब्बत की नैया किनारे, नैया किनारे
चलो दिल की दुनिया मे संग संग हमारे
संग संग हमारे
मिला है जो रस्ता तो मंज़िल से खेलो
मेरे पास आओ, मेरे दिल से खेलो
ना तूफान से खेलो

लगी दिल की पानी से बुझ ना सकेगी
लगी दिल की पानी से बुझ ना सकेगी
जहाँ तक बुझाओगे बढ़ती रहेगी, बढ़ती रहेगी
ना सोचो के दुनिया हमे क्या कहेगी, हमे क्या कहेगी
मोहब्बत है मुशक़िल तो मुश्किल से खेलो
मेरे पास आओ, मेरे दिल से खेलो
ना तूफान से खेलो, ना साहिल से खेलो
मेरे पास आओ, मेरे दिल से खेलो
ना तूफान से खेलो

Curiosità sulla canzone Sambhalakar Khelanaa, Naa Tufaan Se Khelo di Mohammed Rafi

Chi ha composto la canzone “Sambhalakar Khelanaa, Naa Tufaan Se Khelo” di di Mohammed Rafi?
La canzone “Sambhalakar Khelanaa, Naa Tufaan Se Khelo” di di Mohammed Rafi è stata composta da Shakeel Badayuni.

Canzoni più popolari di Mohammed Rafi

Altri artisti di Religious