Ek Tera Sundar Mukhda

JAIKSHAN SHANKAR, JAIPURI HASRAT

इक तेरा सुंदर मुखड़ा इक तेरा प्यार से भरा दिल
मिलना मुश्किल
इक तेरा सुंदर मुखड़ा इक तेरा प्यार से भरा दिल
मिलना मुश्किल
इस और ढूंढूं चाहे उस और ढूंढूं कोई महफ़िल
मिलना मुश्किल

आ के सरहाने तेरे तुझको जो देखा
हर साँस मेरा फिर तो खुशबू से महका
जैसी मिली है मुझको ऐसी सुहानी कोई मंज़िल
मिलना मुश्किल
इक तेरा सुंदर मुखड़ा इक तेरा प्यार से भरा दिल
मिलना मुश्किल

रेशम से गेसू तेरे राते मिलन की
खामोश लब कहते है बाते मिलन की
देखे हज़ारो कातिल तुझसा हसीन कोई कातिल
मिलना मुश्किल
इक तेरा सुंदर मुखड़ा इक तेरा प्यार से भरा दिल
मिलना मुश्किल

बीच भवर मे दिलबर छोड ना देना
नाज़ुक है दिल बेचारा तोड़ ना देना
दुनिया के तूफ़ानो मे ऐसा नज़ारा और साहिल
मिलना मुश्किल
इक तेरा सुंदर मुखड़ा इक तेरा प्यार से भरा दिल
मिलना मुश्किल
इस और ढूंढूं चाहे उस और ढूंढूं कोई महफ़िल
मिलना मुश्किल

Curiosità sulla canzone Ek Tera Sundar Mukhda di Mohammed Rafi

Chi ha composto la canzone “Ek Tera Sundar Mukhda” di di Mohammed Rafi?
La canzone “Ek Tera Sundar Mukhda” di di Mohammed Rafi è stata composta da JAIKSHAN SHANKAR, JAIPURI HASRAT.

Canzoni più popolari di Mohammed Rafi

Altri artisti di Religious