Badi Der Bhai

SHAILENDRA, RS SHANKAR SINGH

बड़ी देर भई बड़ी देर भई
कब लोगे ख़बर मोरे राम
कब लोगे ख़बर मोरे राम
बड़ी देर भई बड़ी देर भई

कहते हैं तुम हो दया के सागर
फिर क्यूँ ख़ाली मेरी गागर
झूमें झुके कभी ना बरसे
कैसे हो तुम घनश्याम
कैसे हो तुम घनश्याम
हे राम हे राम
बड़ी देर भई बड़ी देर भई

सुनके जो बहरे बन जाओगे
आप ही छलिया कह लाओगे
मेरी बात बने ना बने
हो जाओगे तुम बदनाम
हो जाओगे तुम बदनाम
हे राम हे राम
बड़ी देर भई बड़ी देर भई
कब लोगे ख़बर मोरे राम
कब लोगे ख़बर मोरे राम
चलते चलते मेरे पग हारे
आई जीवन की शाम
कब लोगे ख़बर मोरे राम
बड़ी देर भई बड़ी देर भई

Curiosità sulla canzone Badi Der Bhai di Mohammed Rafi

Chi ha composto la canzone “Badi Der Bhai” di di Mohammed Rafi?
La canzone “Badi Der Bhai” di di Mohammed Rafi è stata composta da SHAILENDRA, RS SHANKAR SINGH.

Canzoni più popolari di Mohammed Rafi

Altri artisti di Religious