Ajab Tori Duniya He More Raama

Shailendra

अजब तोरी दुनिया

अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा
अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

क़दम क़दम देखी भूल भुलैया
क़दम क़दम देखी भूल भुलैया
ग़ज़ब तोरी दुनिया

हो मोरे रामा
ग़ज़ब तोरी दुनिया हो मोरे रामा
ग़ज़ब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

कोई कहे जग झूठा सपना पानी की बुलबुलिया

हो पानी की बुलबुलिया

हर किताब मे अलग अलग है इस दुनिया का हुलिया

हो इस दुनिया का हुलिया

सच मानो या इसको झूठी मानो
सच मानो या इसको झूठी मानो
बेढब तोरी दुनिया

हो मोरे रामा
अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा
अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

परबत काटे सागर बाटे महल बनाए हमने

हो महल बनाए हमने

पत्थर पे बगिया लहराई फूल खिलाए हमने

हो फूल खिलाए हमने

हो के हमारी हुई ना हमारी
हो के हमारी हुई ना हमारी
अलग तोरी दुनिया

हो मोरे रामा
अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा
अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

दया धरम सब कुछ बिकता है लोग लगाए बोली

हो लोग लगाए बोली

मुश्किल है हम जैसो की खाली है जिनकी झोली

हो खाली है जिनकी झोली

जब तेरे बंदो की जान बिके ना
जब तेरे बंदो की जान बिके ना
है तब तोरी दुनिया

हो मोरे रामा
अजब तोरी दुनिया हो मोरे रामा

Curiosità sulla canzone Ajab Tori Duniya He More Raama di Mohammed Rafi

Chi ha composto la canzone “Ajab Tori Duniya He More Raama” di di Mohammed Rafi?
La canzone “Ajab Tori Duniya He More Raama” di di Mohammed Rafi è stata composta da Shailendra.

Canzoni più popolari di Mohammed Rafi

Altri artisti di Religious