Aanchal Men Saja Lena [Short]

Majrooh Sultanpuri, O P Nayyar

आँचल में सजा लेना कलियाँ
ज़ुल्फ़ों में सितारे भर लेना
ऐसे ही कभी जब शाम ढले
तब याद हमें भी कर लेना
आँचल में सजा लेना कलियाँ

आया था यहाँ बेगाना सा
आया था यहाँ बेगाना सा
चल दूँगा कहीं दीवाना सा
चल दूँगा कहीं दीवाना सा
दीवाने की खातिर तुम कोई
इलज़ाम ना अपने सिर लेना
ऐसे ही कभी जब शाम ढले
तब याद हमें भी कर लेना
आँचल में सजा लेना कलियाँ

रास्ता जो मिले अनजान कोई
रास्ता जो मिले अनजान कोई
आ जाए अगर तूफ़ान कोई
आ जाए अगर तूफ़ान कोई
अपने को अकेला जान के तुम
आँखों में न आँसू भर लेना
ऐसे ही कभी जब शाम ढले
तब याद हमें भी कर लेना
आँचल में सजा लेना कलियाँ
ज़ुल्फ़ों में सितारे भर लेना
आँचल में सजा लेना कलियाँ

Curiosità sulla canzone Aanchal Men Saja Lena [Short] di Mohammed Rafi

Chi ha composto la canzone “Aanchal Men Saja Lena [Short]” di di Mohammed Rafi?
La canzone “Aanchal Men Saja Lena [Short]” di di Mohammed Rafi è stata composta da Majrooh Sultanpuri, O P Nayyar.

Canzoni più popolari di Mohammed Rafi

Altri artisti di Religious