Chandi Ki Deewar

ANANDJI KALYANJI, Gulshan Bawra, ANANDJI V SHAH, KALYANJI VIRJI SHAH

चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया

चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया
चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया
इक धनवान की बेटी ने
निर्धन का दामन छोड़ दिया
चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया

कल तक जिसने कसमे खाई
दुःख में साथ निभाने की
आज वो अपने सुख की खातिर
हो गई एक बेगाने की
शहनाइयों की गूंज में दबके
रह गई आह दिवाने की
धनवानों ने दिवाने का
गम से रिश्ता जोड़ दिया
इक धनवान की बेटी ने
निर्धन का दामन छोड़ दिया
चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया

वो क्या समझे प्यार को जिनका
सब कुछ चांदी सोना है
धनवानों की इस दुनिया में
दिल तो एक खिलौना है
सदियों से दिल टूटता आया
दिल का बस ये रोना है
जब तक चाहा दिल से खेला
और जब चाहा तोड़ दिया
इक धनवान की बेटी ने
निर्धन का दामन छोड़ दिया
चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया

कल तक जिसने कसमे खाई
दुःख में साथ निभाने की
आज वो अपने सुख की खातिर
हो गई इक बेगाने की
शहनाइयों की गूंज में दबके
रह गई आह दिवाने की
धनवानों ने दिवाने का
गम से रिश्ता जोड़ दिया
इक धनवान की बेटी ने
निर्धन का दामन छोड़ दिया
चांदी की दीवार न तोड़ी
प्यार भरा दिल तोड़ दिया

Curiosità sulla canzone Chandi Ki Deewar di Mukesh

Chi ha composto la canzone “Chandi Ki Deewar” di di Mukesh?
La canzone “Chandi Ki Deewar” di di Mukesh è stata composta da ANANDJI KALYANJI, Gulshan Bawra, ANANDJI V SHAH, KALYANJI VIRJI SHAH.

Canzoni più popolari di Mukesh

Altri artisti di Film score