Aap Kyon Roye

MADAN MOHAN, RAJA MEHDI ALI KHAN

जो हमने दास्तां अपनी सुनाई
आप क्यों रोए
जो हमने दास्तां अपनी सुनाई
आप क्यों रोए
तबाही तो हमारे दिल पे आई
आप क्यों रोए

हमारा दर्द-ए-ग़म है ये
इसे क्यों आप सहते हैं
ये क्यों आँसू हमारे
आपकी आँखों से बहते हैं
ग़मों की आग हमने खुद लगाई
आप क्यों रोए
जो हमने दास्तां अपनी सुनाई
आप क्यों रोए

बहुत रोए मगर अब आपकी खातिर न रोएंगे
न अपना चैन खोकर आपका हम चैन खोएंगे
कयामत आपके अश्कों ने ढाई
आप क्यों रोए
जो हमने दास्तां अपनी सुनाई
आप क्यों रोए

न ये आँसू रुके तो देखिये फिर हम भी रो देंगे
हम अपने आँसुओं में चाँद तारों को डूबो देंगे
फ़ना हो जाएगी सारी खुदाई
आप क्यों रोए
जो हमने दास्तां अपनी सुनाई
आप क्यों रोए

Curiosità sulla canzone Aap Kyon Roye di Lata Mangeshkar

Chi ha composto la canzone “Aap Kyon Roye” di di Lata Mangeshkar?
La canzone “Aap Kyon Roye” di di Lata Mangeshkar è stata composta da MADAN MOHAN, RAJA MEHDI ALI KHAN.

Canzoni più popolari di Lata Mangeshkar

Altri artisti di Film score