Chhota Sa Ghar Hoga

SHAILENDRA, Salil Chowdhury

छोटा सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बंसुरी बजाये
हम ही हम चमकेंगे तारो के उस गाँव में
आँखों की रौशनी हर दम ये समझाये

चाँदी की कुर्सी पे बैठे मेरी छोटी बहना
सोने के सिंहासन पे बैठे मेरी प्यारी माँ
मेरा क्या मैं पड़ा रहूँगा अम्मी जी के पाँव में
मेरा क्या मैं पड़ा रहूँगा अम्मी जी के पाँव में
आ आ अइ रे, आ आ अइ रे
आ आ अइ रे, आ आ अइ रे
छोटा सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बंसुरी बजाये

मेरी छोटी बहना नाज़ों की पाली शहज़ादी
जितनी भी जल्दी हो मैं कर दूँगा इसकी शादी
अच्छा है ये बला हमारी जाये दूजे गाँव में
अच्छा है ये बला हमारी जाये दूजे गाँव में
आ आ अइ रे, आ आ अइ रे
आ आ अइ रे, आ आ अइ रे
छोटा सा घर होगा बादलों की छाँव में
आशा दीवानी मन में बंसुरी बजाये

कहेगी माँ दुल्हन ला बेटा घर सूना सूना है
कहेगी माँ दुल्हन ला बेटा घर सूना सूना है
मन में झूम कहूँगा मैं माँ इतनी जल्दी क्या है
गली गली में तेरे राज दुलारे की चर्चा है
गली गली में तेरे राज दुलारे की चर्चा है
आखिर कोई तो आयेगा इन नैनों की गाँव में
आखिर कोई तो आयेगा इन नैनों की गाँव में
आ आ अइ रे, आ आ अइ रे

आ आ अइ रे, आ आ अइ रे

छोटा सा घर होगा बादलों की छाँव में (छोटा सा घर होगा बादलों की छाँव में)
आशा दीवानी मन में बंसुरी बजाये (आशा दीवानी मन में बंसुरी बजाये)
हम ही हम चमकेंगे तारों के उस गाँव में (हम ही हम चमकेंगे तारों के उस गाँव में)
आँखों की रौशनी हरदम ये समझाये (आँखों की रौशनी हरदम ये समझाये)

Curiosità sulla canzone Chhota Sa Ghar Hoga di Kishore Kumar

Chi ha composto la canzone “Chhota Sa Ghar Hoga” di di Kishore Kumar?
La canzone “Chhota Sa Ghar Hoga” di di Kishore Kumar è stata composta da SHAILENDRA, Salil Chowdhury.

Canzoni più popolari di Kishore Kumar

Altri artisti di Film score