Yeh Sone Ki Duniya

Bharat Vyas, S Mohinder

ये सोने की दुनिया ये चान्दी की दुनिया
यहाँ आदमी की भला बात क्या है
ये दौलत की दुनिया अमीरों की दुनिया
ये दौलत की दुनिया अमीरों की दुनिया
यहाँ पर गरीबों की औक़ात क्या है
ये सोने कि दुनिया

ये टूटे दिलों के जो तुकड़े पड़े हैं
लगा ले इन्हें दिल से वो दिल कहाँ है
ये फ़ुट्पाथ पर सो रहें हैं मुसाफ़िर
बताये कोई इनकी मंज़िल कहाँ है
मन्ज़िल कहाँ है
बिना रोशनी के ही इनके सवेरे
जो दिन ही अंधेरे तो फिर रात क्या है
ये दौलत की दुनिया अमीरों की दुनिया
यहाँ पर गरीबों की औक़ात क्या है
ये सोने की दुनिया

ये भूखे, ये नंगे ये भिख्मंगे भी तो
किसी दीनबन्धु की सन्तान हैं रे
ये जवानी के जीने का अधिकार
ये भी हम जैसे इन्सान हैं रे
इन्सान हैं रे
ये आँखें बरसती हैं बारहों महीने
इन अश्क़ों के आगे ये बरसात क्या है
ये दौलत की दुनिया अमीरों की दुनिया
यहाँ पर गरीबों की औक़ात क्या है
ये सोने की दुनिया

Curiosità sulla canzone Yeh Sone Ki Duniya di Hemant Kumar

Chi ha composto la canzone “Yeh Sone Ki Duniya” di di Hemant Kumar?
La canzone “Yeh Sone Ki Duniya” di di Hemant Kumar è stata composta da Bharat Vyas, S Mohinder.

Canzoni più popolari di Hemant Kumar

Altri artisti di Religious